टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी : येलो और रेड टीम ने जीते मुकाबले
धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में सीनियर टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी के मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में टीम येलो और टीम रेड ने जीत दर्ज की। पुरुष वर्ग में टीम येलो ने टीम रेड को 6 विकेट से शिकस्त दी, वहीं महिला वर्ग में टीम रेड ने ब्लू विमेन को 92 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। बुधवार को होने वाले मुकाबले से महिला वर्ग की दूसरी फाइनलिस्ट टीम का फैसला होगा।पुरुष वर्ग के मुकाबले में टीम रेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 166 रन बनाए। सिद्धांत पुरोहित ने नाबाद 79 और नितिन शर्मा ने 40 रन का योगदान दिया। टीम येलो की तरफ से केशव, अक्षय, आर्यमान, विनय और प्रिंस ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में टीम येलो ने 17.1 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पृथ्वी राज ने 27, रॉबिन संडल ने 26 और आदित्य कटारिया ने 23 रन बनाए, जबकि मृदुल सुरोच ने नाबाद 30 और अमनप्रीत सिंह ने नाबाद 33 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। रेड टीम के रितिक कुमार ने दो विकेट चटकाए। महिला वर्ग में टीम रेड ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 149 रन का स्कोर खड़ा किया। नैंसी शर्मा ने 51 और शिवानी ने नाबाद 38 रन बनाए। जवाब में टीम ब्लू विमेन 14.4 ओवर में महज 57 रन पर सिमट गई। कप्तान रिंकल पांडे ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। रेड टीम की उर्वी शर्मा ने तीन, जबकि धन्या लक्ष्मी और कृतिका कनवार ने दो-दो विकेट झटके। इस जीत के साथ रेड ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जबकि अब ब्लू और येलो के बीच होने वाला मुकाबला दूसरी फाइनलिस्ट टीम का फैसला करेगा।
#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 07, 2026, 19:01 IST
टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी : येलो और रेड टीम ने जीते मुकाबले #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
