Aligarh News: आरएमपीयू के नाम पर फर्जी अकाउंट चलाकर छात्रों को किया गुमराह

आरएमपीयू के नाम पर सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट संचालित कर छात्र-छात्राओं को गुमराह करने का मामला सामने आया है। आरोपी खुद को विश्वविद्यालय का परीक्षा नियंत्रक बताकर छात्रों के बीच गलत सूचनाएं प्रसारित कर रहा था। विश्वविद्यालय प्रशासन ने लोधा थाने में आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है।परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की ओर से पुलिस को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शिकायत की थी कि विश्वविद्यालय का सोशल मीडिया पर कोई आधिकारिक अकाउंट नहीं है। इसके बावजूद एक व्यक्ति विश्वविद्यालय के नाम से कई फर्जी सोशल मीडिया पेज और ग्रुप संचालित कर रहा है, जिनसे हजारों छात्र जुड़े हुए हैं।आरोपी इन प्लेटफॉर्मों पर स्वयं को विश्वविद्यालय का आधिकारिक परीक्षा नियंत्रक बताकर संदेश जारी करता था, जिससे छात्रों में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही थी। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां छात्रों को गलत जानकारी देकर नुकसान पहुंचा सकती हैं।परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने छात्रों से अपील की है कि वे किसी भी फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट के झांसे में न आएं और केवल विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

#AligarhNews #RMPU #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 03, 2026, 02:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Aligarh news RMPU



Aligarh News: आरएमपीयू के नाम पर फर्जी अकाउंट चलाकर छात्रों को किया गुमराह #AligarhNews #RMPU #VaranasiLiveNews