Meerut News: बहन को लेने जा रहे छात्र पर हमला, चाकू-तमंचे के बल पर लूट का प्रयास

संवाद न्यूज एजेंसी दौराला। बहन को लेने जा रहे एक छात्र को समौली मार्ग पर दो युवकों ने एक नलकूप के पास रोक लिया और हथियार के बल पर लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने छात्र के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। शोर मचाने पर ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी भाग निकले। समौली निवासी देव मंगलवार को अपनी बहन खुशी को लेने मोदीपुरम स्थित एक कॉलेज जा रहा था। खुशी बीबीए अंतिम वर्ष की छात्रा है। परिजनों के अनुसार, रास्ते में एक नलकूप के पास दो युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने चाकू और तमंचा दिखाकर उससे लूटपाट का प्रयास किया। छात्र द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे वह घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल देव को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।-----------

#StudentGoingToPickUpSisterAttacked #AttemptedRobberyAtKnifeAndGunPoint #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 02, 2026, 14:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: बहन को लेने जा रहे छात्र पर हमला, चाकू-तमंचे के बल पर लूट का प्रयास #StudentGoingToPickUpSisterAttacked #AttemptedRobberyAtKnifeAndGunPoint #VaranasiLiveNews