Aligarh News: प्रदेश स्तरीय कबड्डी आज से, बास्केटबॉल खिलाड़ियों के अभ्यास पर ब्रेक

महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार से प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज होगा। प्रतियोगिता के लिए बृहस्पतिवार देर रात तक मुरादाबाद, मिर्जापुर, अमेठी और आगरा की टीमें स्टेडियम पहुंच चुकी थीं। अन्य टीमों के भी शुक्रवार सुबह तक पहुंचने की उम्मीद है।प्रतियोगिता 29 नवंबर तक चलेगी। इसके लिए स्टेडियम के बास्केटबॉल कोर्ट को कबड्डी मुकाबलों के लिए दो कोर्ट तैयार किए गए हैं। ऐसे में प्रतियोगिता समाप्त होने तक बास्केटबॉल खिलाड़ियों का नियमित अभ्यास प्रभावित रहेगा। कोर्ट पर कबड्डी के मुकाबले होने से बास्केटबॉल खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए वैकल्पिक व्यवस्था का इंतजार करना होगा।प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 18 मंडलों आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, आजमगढ़, बरेली, बस्ती, चित्रकूट, देवीपाटन, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर और वाराणसी की टीमें हिस्सा लेंगी। इनके अलावा स्पोर्ट्स कॉलेज और हॉस्टल की टीमें भी दमखम दिखाएंगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनम लता ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात तक चार टीमें पहुंच चुकी थीं। शुक्रवार सुबह तक बाकी टीमें पहुंचेंगी।

#AligarhNewssportsNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 27, 2026, 01:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Aligarh News: प्रदेश स्तरीय कबड्डी आज से, बास्केटबॉल खिलाड़ियों के अभ्यास पर ब्रेक #AligarhNewssportsNews #VaranasiLiveNews