Gorakhpur News: घर के सामने पोखरे में मिला लापता मासूम का शव
- 24 नवंबर से लापता था बच्चा, दो दिन से परिजन और पुलिस कर रही थी तलाश बांसगांव/कौड़ीराम। बांसगांव थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव में दो दिन से लापता मासूम का शव बृहस्पतिवार को घर के सामने स्थित पोखरे में मिला। शव मिलने से पूरे गांव में मातम छा गया।जानकारी के अनुसार, बिशुनपुर गांव निवासी धर्मेंद्र प्रजापति का बच्चा 24 नवंबर को दोपहर करीब तीन बजे अचानक लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला तो परिजन ने सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से बच्चे की तस्वीर साझा कर लोगों से मदद मांगी थी। उधर, बांसगांव पुलिस भी गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी थी।बृहस्पतिवार को घर के सामने स्थित पोखरे में बच्चे का शव उतराता मिला। इसकी जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे। बच्चे की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
#BodyOfMissingChildFoundInPondInFrontOfHouse #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 27, 2026, 01:01 IST
Gorakhpur News: घर के सामने पोखरे में मिला लापता मासूम का शव #BodyOfMissingChildFoundInPondInFrontOfHouse #VaranasiLiveNews
