Hamirpur (Himachal) News: राज्य समन्वयक ने किया भुक्कड़ और अमरोह स्कूल का निरीक्षण

जाहू (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ और अमरोह में वोकेशनल शिक्षा के राज्य समन्वयक दीप कुमार सोयल ने हेल्थकेयर लैब का निरीक्षण किया। उन्होंने इस मौके पर विभाग की ओर से जारी अनुदान खर्च करने के तरीके बताए। बच्चों को हेल्थकेयर विषय के बारे में जागरूक किया। सरकार और शिक्षा विभाग नई शिक्षा नीति के तहत सरकारी स्कूलों में वोकेशनल शिक्षा को महत्व दे रहा है ताकि बच्चों का भविष्य वोकेशनल विषय से उज्ज्वल हो सके। स्कूल के प्रधानाचार्य देशराज कमल ने कहा कि हेल्थकेयर में मेधावी बच्चों के कौशल विकास के लिए पीजीआई चंडीगढ़ का भ्रमण करवाया जाएगा। उनके रहने व ठहरने की निशुल्क व्यवस्था विभाग करेगा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमरोह के प्रधानाचार्य राजेंद्र चौहान ने कहा कि राज्य समन्वयक दीप कुमार सोयल ने स्कूल के हेल्थकेयर लैब का निरीक्षण किया।

#StateCoordinatorInspectedBhukkadAndAmrohSchools #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 27, 2026, 18:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hamirpur (Himachal) News: राज्य समन्वयक ने किया भुक्कड़ और अमरोह स्कूल का निरीक्षण #StateCoordinatorInspectedBhukkadAndAmrohSchools #VaranasiLiveNews