Jammu News: एशियाई खेलों में जम्मू-कश्मीर के दो फेंसिंग सितारे दिखाएंगे हुनर
- श्रेया गुप्ता और विशाल थापर भारतीय दल का हिस्सा, जापान में एसएसपी दुष्यंत शर्मा ने दी बधाईसंवाद न्यूज एजेंसीजम्मू। 20वें एशियाई खेलों के आगाज के साथ भारतीय खिलाड़ियों में उत्साह बढ़ गया है। जम्मू-कश्मीर के फेंसिंग खिलाड़ी श्रेया गुप्ता और विशाल थापर भी अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं। दोनों खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी जा रही हैं।जम्मू-कश्मीर पुलिस के पीएमसी (प्रिवेंशन ऑफ मैनिपुलेशन ऑफ कॉम्पिटिशन) अधिकारी एसएसपी दुष्यंत शर्मा भी भारतीय दल के साथ जापान के नागोया में पहुंचे हैं। उन्होंने एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह से पहले श्रेया गुप्ता और विशाल थापर से मुलाकात कर उन्हें प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।एसएसपी दुष्यंत शर्मा ने कहा कि एशियाई खेलों में जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों की भागीदारी प्रदेश और देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा के नेतृत्व वाले पूरे भारतीय दल को भी शुभकामनाएं दीं।श्रेया गुप्ता और विशाल थापर के एशियाई खेलों में भारतीय दल का हिस्सा बनने से जम्मू-कश्मीर के खेल जगत में भी उत्साह है। दोनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फेंसिंग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। अब खेल प्रशंसकों की नजर उनके प्रदर्शन पर रहेगी।
#SportsNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 20, 2026, 02:47 IST
Jammu News: एशियाई खेलों में जम्मू-कश्मीर के दो फेंसिंग सितारे दिखाएंगे हुनर #SportsNews #VaranasiLiveNews
