खेल: बीएचयू के बल्लेबाजों को मिलेगी रफ्तार की चुनौती, अब 150 किमी की गति से गेंदों पर प्रैक्टिस; उद्घाटन

तेज रफ्तार गेंदों का सामना करने, सही टाइमिंग से शॉट खेलने और मैदान पर तेजी से रन बटोरने के लिए अब बीएचयू के क्रिकेट खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण मिलेगा। एंफीथियेटर मैदान में आधुनिक बॉलिंग मशीन लगाई गई है। बुधवार शाम कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने मशीन में गेंद डालकर इस सुविधा का उद्घाटन किया। पिछले वर्ष पूर्वी जोन अंतर विश्वविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाली बीएचयू की टीम को इस सुविधा से अपने प्रदर्शन को और बेहतर बनाने का मौका मिलेगा। कुलपति ने कहा कि बीएचयू के छात्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें आधुनिक प्रशिक्षण और बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की है। इसी दिशा में क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए बॉलिंग मशीन की सुविधा शुरू की गई है। इससे खिलाड़ियों को तकनीक के साथ अभ्यास करने और अपनी खेल क्षमता निखारने का अवसर मिलेगा। इससे खिलाड़ी अलग-अलग गति, लाइन और लेंथ की गेंदों पर बल्लेबाजी का अभ्यास कर सकेंगे।

#CityStates #Varanasi #BhuCricket #BanarasHinduUniversity #BowlingMachine #CricketTraining #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 26, 2026, 00:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




खेल: बीएचयू के बल्लेबाजों को मिलेगी रफ्तार की चुनौती, अब 150 किमी की गति से गेंदों पर प्रैक्टिस; उद्घाटन #CityStates #Varanasi #BhuCricket #BanarasHinduUniversity #BowlingMachine #CricketTraining #VaranasiLiveNews