Gurugram News: 220 केवी सबस्टेशन के लिए लाइन बिछाने की जगह मिली

गुरुग्राम। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएन) को सेक्टर-99 स्थित 220 केवी बिजली सबस्टेशन के लिए जीएमडीए से जमीन की अनुमति मिल गई है। करीब 22 करोड़ रुपये के खर्च से बना यह सबस्टेशन अगस्त में तैयार हो गया था, पर जमीन न मिलने से केबल से नहीं जुड़ सका था। द्वारका एक्सप्रेसवे के लिए लाइन डाली जानी है। जीएमडीए ने कुछ शर्तों के साथ अनुमति दी है। एक शर्त यह है कि पानी या सीवेज लाइन की योजना बनने पर एचवीपीएन को अपनी लाइन हटानी होगी। लाइन बिछाने में करीब एक साल लगेगा। इसके चालू होने से सेक्टर-99 से 102 की सोसाइटियों को बिजली कटौती से राहत मिलेगी और दौलताबाद सबस्टेशन का भार कम होगा। एचवीपीएन के अधीक्षण अभियंता केके सरकार ने बताया कि लाइन बिछाने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है और टेंडर जारी होंगे। संवाद

#SpaceSecuredForLayingLinesForThe220KVSubstation #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 04, 2026, 16:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: 220 केवी सबस्टेशन के लिए लाइन बिछाने की जगह मिली #SpaceSecuredForLayingLinesForThe220KVSubstation #VaranasiLiveNews