दिल्ली: सीजेपी नेता सौरव दास ने विदेश जाने से रोकने के फैसले को हाईकोर्ट में दी चुनौती, कल होगी सुनवाई

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक सौरव दास ने विदेश जाने से रोकने के केंद्र सरकार के कदम के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने तुरंत सुनवाई की मांग की। सौरव दास के वकील ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नितिन वासुदेव साम्ब्रे और न्यायमूर्ति संजय शर्मा की पीठ के समक्ष यह मामला रखा और तत्काल सुनवाई की मांग की।हालांकि, कोर्ट ने आज इस पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया और कहा कि मामले की सुनवाई गुरुवार को होगी। 23 नवंबर को सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन जाने वाली फ्लाइट में सवार होने से रोक दिया गया था। सौरव दास ने आरोप लगाया कि उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर रोक दिया गया। सौरव दास ने केंद्र पर बोला हमला सौरव दास के अनुसार, उन्हें लंदन जाने वाली उड़ान में सवार होने से रोक दिया गया, जहां उन्हें ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम को संबोधित करना था। उन्होंने इस कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए इसे अनुचित बताया।

#CityStates #DelhiNcr #DelhiHighCourt #DelhiNewsToday #SouravDas #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 25, 2026, 13:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




दिल्ली: सीजेपी नेता सौरव दास ने विदेश जाने से रोकने के फैसले को हाईकोर्ट में दी चुनौती, कल होगी सुनवाई #CityStates #DelhiNcr #DelhiHighCourt #DelhiNewsToday #SouravDas #VaranasiLiveNews