प्रयागराज : हाईकोर्ट बार चुनाव की मतगणना के लिए मतपत्रों की छंटाई शुरू, एआई नहीं मैन्युअली होगी काउंटिंग

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के मतपत्रों की रविवार से छंटनी शुरू हो गई। इसके बाद मैनुअल पद्धति से मतगणना की जाएगी। मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता एसएफए नकवी के अनुसारसुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक पदवार मतपत्रों की छंटाई कराई जाएगी। इसके बाद मैनुअल पद्धति से लाइब्रेरी हॉल में कराई जाएगी। समिति ने स्पष्ट किया है कि सभी पदों की मतगणना अध्यक्ष और महासचिव पद के प्रत्याशियों अथवा उनकी ओर से नामित पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में होगी। 263 प्रत्याशियों का भाग्य मत पेटियों में है बंद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के लिए 17 सितंबर को हुएचुनाव में अध्यक्ष, महासचिव समेत विभिन्न पदों पर मैदान में उतरे 263 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद है। 11,728 मतदाताओं में से 10,050 अधिवक्ताओं नेमताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह मतदान करीब 86 प्रतिशत रहा।

#CityStates #Prayagraj #AllahabadHighCourtBarAssociation #HighCourtBarAssociationAllahabad #BarAssociationHighCourt #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 20, 2026, 11:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




प्रयागराज : हाईकोर्ट बार चुनाव की मतगणना के लिए मतपत्रों की छंटाई शुरू, एआई नहीं मैन्युअली होगी काउंटिंग #CityStates #Prayagraj #AllahabadHighCourtBarAssociation #HighCourtBarAssociationAllahabad #BarAssociationHighCourt #VaranasiLiveNews