पुंछ में धमाका: एलओसी के पास लैंडमाइन ब्लास्ट, गश्त के दौरान सेना का जवान घायल, जांच जारी
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास शनिवार को एक लैंडमाइन विस्फोट में सेना का एक जवान घायल हो गया। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना बालाकोट क्षेत्र में उस समय हुई जब सेना की टुकड़ी इलाके में गश्त कर रही थी। विस्फोट में घायल अग्निवीर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि सीमा पर घुसपैठ रोकने के लिए अग्रिम इलाकों में बड़ी संख्या में लैंडमाइन बिछाई जाती हैं, जो कई बार बारिश के कारण अपनी जगह से हट जाती हैं और इस तरह के हादसे हो जाते हैं।
#CityStates #Poonch #JammuAndKashmir #Loc #LandmineBlast #ArmyJawanInjured #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 18, 2026, 17:39 IST
पुंछ में धमाका: एलओसी के पास लैंडमाइन ब्लास्ट, गश्त के दौरान सेना का जवान घायल, जांच जारी #CityStates #Poonch #JammuAndKashmir #Loc #LandmineBlast #ArmyJawanInjured #VaranasiLiveNews
