मंदिर में चोरी का वीडियो: साई धाम मंदिर से चांदी का मुकुट और नकदी चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना
बुलंदशहर के शिकारपुर थाना क्षेत्र में स्थित साई धाम मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात हुई है। नकाबपोश चोर साई बाबा का चांदी का मुकुट और दानपात्र से नकदी चुरा ले गए। यह घटना मेरठ-बदायूं हाईवे पर स्थित मंदिर में हुई। पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। शातिर चोरों ने मंदिर में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया। साई बाबा का कीमती चांदी का मुकुट चोरी हो गया। दानपात्र में रखी सारी नकदी भी चोर अपने साथ ले गए। इस चोरी की घटना से साई भक्तों में भारी आक्रोश है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
#CityStates #Bulandshahar #CrimeNews #UpPolice #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 19, 2026, 18:49 IST
मंदिर में चोरी का वीडियो: साई धाम मंदिर से चांदी का मुकुट और नकदी चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना #CityStates #Bulandshahar #CrimeNews #UpPolice #VaranasiLiveNews
