सिया हत्याकांड : फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो सुनवाई
सरकाघाट (मंडी)। गोपालपुर क्षेत्र के नैण गांव में बीती 13 अप्रैल को हुई सिया गुलेरिया की निर्मम हत्या के मामले में न्याय की मांग अब तेज होने लगी है। जांच में हो रही देरी को लेकर क्षेत्र के विभिन्न संगठन सिया न्याय एवं यादगार मंच के बैनर तले एकजुट हो गए हैं। सोमवार को मंच ने एसडीएम सरकाघाट के माध्यम से मुख्यमंत्री और मुख्य न्यायाधीश को मांग पत्र भेजे। साथ ही स्थानीय डीएसपी संजीव गौतम से मुलाकात कर जल्द चार्जशीट पेश करने का आग्रह किया।न्याय मंच के संयोजक एडवोकेट सुरेश शर्मा, सह संयोजक नंद लाल राव और ऋत्विक कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में एक दर्जन से अधिक संगठनों ने हिस्सा लिया। इनमें छात्र संगठन, ज्ञान विज्ञान समिति, जनवादी महिला समिति, सेवा संकल्प समिति, ब्रह्माकुमारी मिशन, व्यापार मंडल, अधिवक्ता यूनियन, वरिष्ठ एवं ज्येष्ठ नागरिक कल्याण सभा, किसान सभा, मनरेगा एवं निर्माण मजदूर यूनियन और सफाई मजदूर शामिल रहे। माकपा नेता एवं पूर्व जिला पार्षद भूपेंद्र सिंह सहित ब्रह्मदास शर्मा, चंद्रमणी ठाकुर, प्रोमिला, करतार सिंह चौहान और अन्य मौजूद रहे।मंच के संयोजकों ने कहा कि हत्यारे को घटना के दिन ही पकड़ लिया गया था, लेकिन पुलिस ने अभी तक अदालत में चालान पेश नहीं किया है। मंच ने मांग की है कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए। हाईकोर्ट से विशेष अनुमति लेकर सुनवाई सरकाघाट कोर्ट में सुनिश्चित हो। सरकार पीड़ित परिवार को वित्तीय सहायता दे। माकपा नेता सुरेश शर्मा ने सरकार पर सवाल उठाया कि कि मंत्रियों के दौरों के बावजूद परिवार को कोई आर्थिक मदद नहीं मिली है। उन्होंने मांग की है कि नियमों में संशोधन कर हत्या के मामलों को दुर्घटना की श्रेणी में रखा जाए, जिससे प्रभावित परिवार को चार लाख की सहायता मिल सके। साथ ही उन्होंने नशे के बढ़ते धंधे को रोकने के लिए केवल रैलियों के बजाय ठोस कदम उठाने की सलाह दी। डीएसपी संजीव गौतम ने बताया कि पुलिस जांच 90 प्रतिशत पूरी हो चुकी है। कुछ रिपोर्ट का इंतजार है, जिनके आते ही तुरंत अदालत में चालान पेश कर दिया जाएगा। गोपालपुर क्षेत्र के नैण गांव में सिया गुलेरिया की निर्मम हत्या के मामले में न्याय की मांगको ले
#SiaMurderCase:HearingToBeHeldInFastTrackCourt #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 04, 2026, 16:58 IST
सिया हत्याकांड : फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो सुनवाई #SiaMurderCase:HearingToBeHeldInFastTrackCourt #VaranasiLiveNews
