Chamba News: कागजों में सात डाॅक्टर, नब्ज टटोल रहा सिर्फ एक
कागजों में सात डाॅक्टर, नब्ज टटोल रहा सिर्फ एक नागरिक अस्पताल किहार में पटरी से उतरीं स्वास्थ्य सेवाएं रात में सेवाएं देने के लिए प्रतिनियुक्ति पर बुलाना पड़ रहा डॉक्टरचिकित्सकों की कमी हजारों मरीजों की सेहत पर पड़ रही भारी संवाद न्यूज एजेंसीचंबा। नागरिक अस्पताल किहार को एक साल से एक ही चिकित्सक संभाल रहा है। हालात ये हैं कि रात को सेवाएं जारी रखने के लिए विभाग को प्रतिनियुक्ति पर डॉक्टर की ड्यूटी लगानी पड़ रही है। कागजों में अस्पताल के लिए सात डॉक्टरों के पद स्वीकृत हैं लेकिन इन पदों को भरने में सरकार कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। इसका खामियाजा क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ रहा है। सुबह से शाम तक ओपीडी में एक ही डॉक्टर मरीजों की जांच करने के लिए उपलब्ध रहता है। उसकी डयूटी खत्म होते ही विभाग को दूसरे स्वास्थ्य संस्थान से रात के लिए डॉक्टर की व्यवस्था करनी पड़ती है।एक दर्जन पंचायतों की 20,000 से अधिक आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाले अस्पताल में डॉक्टरों की कमी मरीजों की सेहत पर भारी पड़ रही है। स्थानीय लोगों हरीश कुमार, प्यार सिंह, रवि कुमार, चैन लाल, देसराज, केवल, सोभिया राम और मनोज कुमार ने बताया कि जिस अस्पताल में सात डॉक्टर होने चाहिए, वहां पर सिर्फ एक डॉक्टर को बिठाया जा रहा है। एक साल पहले यहां दो डॉक्टर थे लेकिन, सरकार ने एक का तबादला दूसरी जगह कर दिया और उनके स्थान पर किसी अन्य चिकित्सक की नियुक्ति नहीं की। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पाने के लिए चंबा या डलहौजी की दौड़ लगानी पड़ रही है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि अस्पताल में डॉक्टरों के रिक्त पद शीघ्र भरे जाएं।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह ने बताया कि सरकार से डॉक्टरों की तैनाती की मांग की गई है। जल्द यहां पर डॉक्टर की नियुक्ति होने की उम्मीद है। फिलहाल, प्रतिनियुक्ति के सहारे रात में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।
#SevenDoctorsOnPaper #ButOnlyOneIsCheckingThePulse. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 16, 2026, 16:10 IST
Chamba News: कागजों में सात डाॅक्टर, नब्ज टटोल रहा सिर्फ एक #SevenDoctorsOnPaper #ButOnlyOneIsCheckingThePulse. #VaranasiLiveNews
