Mandi News: कल सुंदरनगर में जुटेंगे विहिप के वरिष्ठ कार्यकर्ता

सुंदरनगर (मंडी)। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पूर्व एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता एक नवंबर को सुंदरनगर में होने जा रहे सम्मेलन में जुटेंगे। हिंदुत्व के पुरोधा और राम जन्म भूमि आंदोलन के प्रमुख नेतृत्वकर्ता अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष (1926-2026) के उपलक्ष्य में यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। विहिप सुंदरनगर की ओर से सम्मेलन रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे सनातन धर्म सभा संस्कृत कॉलेज के सामने पुराना बाजार में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेंद्र सिंह सेन करेंगे। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में विहिप इंद्रप्रस्थ क्षेत्र के क्षेत्र संगठन मंत्री नीरज दोनेरिया और विशेष अतिथि के रूप में क्षेत्र मंत्री लेख राज राणा उपस्थित रहेंगे। विहिप जिला अध्यक्ष रोहताश वर्मा और जिला मंत्री कैप्टन महेंद्र राणा ने पूर्व एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया है। संवाद

#SeniorVHPWorkersToGatherInSundernagarTomorrow #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 31, 2026, 00:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: कल सुंदरनगर में जुटेंगे विहिप के वरिष्ठ कार्यकर्ता #SeniorVHPWorkersToGatherInSundernagarTomorrow #VaranasiLiveNews