Pauri News: डैम साइट के पास स्कूटी-कार की भिड़ंत, दो घायल

श्रीनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह डैम साइट के पास एक स्कूटी और कार की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बेस अस्पताल पहुंचाया। एक घायल को गंभीर चोटें आई हैं।जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9.30 बजे रुद्रप्रयाग की ओर से आ रही स्कूटी व श्रीनगर से रुद्रप्रयाग जा रही कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार सागर सिंह राणा पुत्र दिनेश सिंह राणा निवासी ग्राम कोलू, चोपता रुद्रप्रयाग व नितिशा पुत्री स्व. शेर सिंह नेगी निवासी ग्राम क्यूड़ी, चोपता रुद्रप्रयाग गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। दोनों घायलों को पुलिस वाहन व निजी वाहन की सहायता से तत्काल बेस हॉस्पिटल श्रीकोट में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार नितिशा को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों का उपचार जारी है। दोनों घायलों के परिजनों को तत्काल सूचना दे दी गई थी। संवाद

#Scooty-carCollisionNearDamSite #TwoInjured #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 02, 2026, 15:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Pauri News: डैम साइट के पास स्कूटी-कार की भिड़ंत, दो घायल #Scooty-carCollisionNearDamSite #TwoInjured #VaranasiLiveNews