Mandi News: द्रुब्बल में लोहे की पाइप गिरने से विद्यार्थी घायल

जोगिंद्रनगर (मंडी)। द्रुब्बल में लोहे का पाइप गिरने से एक विद्यार्थी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर पर गहरी चोट लगी है। हादसा मंगलवार दोपहर बाद का बताया जा रहा है। द्रुब्बल के एक सरकारी स्कूल के जिम में लोहे का पाइप गिरने से वहां मौजूद विद्यार्थी उसकी चपेट में आ गया। उसके सिर पर गहरी चोट आई। उसे जोगिंद्रनगर अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। घायल विद्यार्थी की पहचान पार्थ सारथी (12) के रूप में हुई है। उसकी मां नीलमा कुमारी ने बताया कि लोहे का पाइप गिरने से बेटा घायल हुआ। उसे स्थानीय अस्पताल में उपचार दिलाकर छुट्टी दी गई है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. रोशन लाल कौंडल ने बताया कि घायल विद्यार्थी को अस्पताल के चिकित्सकों ने बेहतर उपचार दिलाया। हालत खतरे से बाहर है।

#Mandi #MandiNews #Student #Injuired #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 28, 2022, 22:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: द्रुब्बल में लोहे की पाइप गिरने से विद्यार्थी घायल #Mandi #MandiNews #Student #Injuired #VaranasiLiveNews