Kullu News: स्कूली बच्चों ने सीखीं योग क्रियाएं
कुल्लू। ब्रह्मऋषि मिशन स्कूल जरड़ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विद्यालय की प्रबंधक स्वयं प्रभा प्रवाजिका और प्रधानाचार्य नरेंद्र ठाकुर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नर्सरी से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में छात्रों ने सूर्य नमस्कार, चक्रासन, हस्तपादासन, भू-नमन आसन, मंडूकासन, ताड़ासन, धनुरासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। इसके साथ ही अनुलोम-विलोम जैसी योग क्रियाओं का भी प्रदर्शन किया गया। स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों और अध्यापकों को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
#SchoolChildrenLearnedYogaPractices. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 20, 2026, 16:14 IST
Kullu News: स्कूली बच्चों ने सीखीं योग क्रियाएं #SchoolChildrenLearnedYogaPractices. #VaranasiLiveNews
