Mandi News: जिलाभर में क्रिसमस पर शांता क्लॉज ने बांटे उपहार और खुशियां

मंडी/जोगिंद्रनगर (मंडी)। जिलेभर में क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सांता क्लाज की ओर से इस मौके पर उपहार बांटे गए और सबको खुश कर दिया। मंडी के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में इस मौके पर विद्यार्थियों ने इस पर सांता क्लॉज की वेशभूषा बनाई और एक-दूसरे को उपहार दिए। इस दौरान शहर के डीएवी स्कूल, इंडस ग्लोबल सहित कई स्कूूूलों में यह त्योहार मनाया गया। उधर, जोगिंद्रनगर शहर के लक्ष्मी बाजार स्थित चर्च में ईसाई समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को उपहार बांटकर खुशियां मनाईं। बाजार में क्रिसमस ट्री, सांता कॉस्च्यूम के साथ-साथ शहर के नामी प्रतिष्ठानों में म्यूजिकल सांता क्लॉज आकर्षण का केंद्र बने रहे। रविवार के अवकाश के चलते अधिकांश लोगों ने अपने घर में भी क्रिसमस का त्योहार बड़े हर्षोल्लास से मनाया। वहीं, शहर के लक्ष्मी बाजार स्थित चर्च में क्रिसमस के त्योहार की सबसे अधिक रौनक देखी गई। बाजार में नन्हें बच्चे क्रिसमस के त्योहार पर शांता क्लॉज के परिधानों में भी सज धज कर आए थे। शहर के निजी रेस्तरां में केक काटकर क्रिसमस का त्योहार मनाया गया। इस दौरान नन्हें बच्चों को टॉफी, चॉकलेट और गिफ्ट भी बांटे गए। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए 20 से 30 प्रतिशत की छूट भी दी गई। जोगिंद्रनगर शहर के भट्ठा स्थित माउंट मौर्या स्कूल में नन्हें विद्यार्थी शांता क्लॉज बनकर पहुंचे। स्कूल प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों को टॉफियां और चॉकलेट भी बांटी गई। स्कूल के प्रधानाचार्य योगेश ठाकुर और प्रबंध निदेशक मनोज ठाकुर ने बताया कि क्रिसमस से जुड़ी लोकप्रिय और पौराणिक, कल्पित शख्सियत का इंतजार हर साल विद्यार्थियों को रहता है।बरोट में बढ़ी पर्यटकों की आवाजाहीक्रिसमस के मौके पर पर्यटन स्थल बरोट और बीड़ बिलिंग में पर्यटकों की आमद बढ़ी है। यहां पर पर्यटकों ने रविवार को क्रिसमस के त्योहार के साथ नए साल के जश्न का आगाज भी शुरू कर दिया है। पर्यटकों को आकर्षक दरों पर होम स्टे, टेंट सुविधा के अलावा खाने पीने के विशेष पैकेज भी दिए जा रहे हैं। मनोरंजन के विभिन्न संसाधनों से लेस होटलों और रेस्तरां में देश भर के पर्यटक नए साल का जश्न मनाने को लेकर पहुंचे हैं।

#MandiNews #CrismasFestCeleveratedInSchool #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 25, 2022, 22:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: जिलाभर में क्रिसमस पर शांता क्लॉज ने बांटे उपहार और खुशियां #MandiNews #CrismasFestCeleveratedInSchool #VaranasiLiveNews