Meerut News: सांगरे डोमिनेटर्स ने जीता गट्स एंड ग्लोरी कप

- गेम सिटी एरेना क्रिकेट मैदान में खेला गया फाइनल मुकाबला संवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना में चल रहे गट्स एंड ग्लोरी कप का फाइनल मैच रविवार को खेला गया। फाइनल मुकाबला सांगरे डोमिनेटर्स और गली क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। इसमें सांगरे डोमिनेटर्स की टीम ने 11 रन से बाजी मारी।टॉस जीतकर गली क्रिकेट क्लब ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। सांगरे डोमिनेटर्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 219 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से रितिक पटेल ने मात्र 29 गेंद में 63 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि हिमांशु ने 24 गेंद में 46 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। गली क्रिकेट क्लब की ओर से चिराग आनंद ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। डॉ. वत्स ने 2 विकेट हासिल किए।लक्ष्य का पीछा करते हुए गली क्रिकेट क्लब की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 208 रन ही बना सकी। इसमें अभिजीत सिंह ने 30 गेंद में 51 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। चिराग आनंद ने 14 गेंद में 39 रन बनाकर मैच को रोमांचक बना दिया। सांगरे डोमिनेटर्स की ओर से आकाश तोमर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। निखिल तोमर और ललित तोमर ने 2-2 विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। आकाश तोमर को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट के समापन पर गेम सिटी एरेना के महा प्रबंधक नलिन अग्रवाल ने दोनों टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

#SangreDominatorsWinGutsAndGloryCup #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 03, 2026, 18:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: सांगरे डोमिनेटर्स ने जीता गट्स एंड ग्लोरी कप #SangreDominatorsWinGutsAndGloryCup #VaranasiLiveNews