Sonipat News: कहानी लेखन प्रतियोगिता में साक्षी ने मारी बाजी

फोटो 20: सोनीपत के राजकीय महाविद्यालय गन्नौर में आयोजित कहानी लेखन प्रतियोगिता के दौरान हिस्सा लेते छात्र। स्रोत: महाविद्यालयसंवाद न्यूज एजेंसीगन्नौर। राजकीय महाविद्यालय में मातृभाषा दिवस पर शनिवार को कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य डाॅ. सूरज प्रकाश यादव के मार्गदर्शन और सहायक प्राध्यापिका डाॅ. कीर्ति खत्री के संयोजन में संपन्न हुई प्रतियोगिता में समसामयिक विषयों पर 27 विद्यार्थियों ने अपनी मातृभाषा में कहानियां लिखीं।प्रतियोगिता में साक्षी को प्रथम, कल्याणी व नेहा को द्वितीय तथा कशिश को तृतीय स्थान मिला। डाॅ. कीर्ति खत्री ने कहा कि मातृभाषा हमारी प्रथम भाषा होती है और इसी में हम स्वयं को सबसे सहज रूप से अभिव्यक्त कर पाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वह अपनी मातृभाषा के प्रयोग में संकोच न करें तथा रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लें। कार्यक्रम में ज्योति, डाॅ. पर्ल, डाॅ. रश्मि, प्रदीप व विनय मौजूद रहे।

#SakshiWinsTheStoryWritingCompetition #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 21, 2026, 19:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: कहानी लेखन प्रतियोगिता में साक्षी ने मारी बाजी #SakshiWinsTheStoryWritingCompetition #VaranasiLiveNews