Gorakhpur News: सरकारी नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी, प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसीगुलरिहा। सरकारी नौकरी लगवाने और बाद में फ्लैट दिलाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये लेने का मामला सामने आया है। रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर उसके पति के भांजे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।रसीदनगर शिवपुर शाहबाजगंज निवासी फातिमा खान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति का भांजा हरित बिहार, कमलपुर, बुराड़ी निवासी गुफरान खान अक्सर उनके घर आता-जाता था। आरोप है कि उसने अधिकारियों से पहचान होने की बात कहकर उनके पति को सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और 10 लाख रुपये अपने खाते में ले लिए। नौकरी नहीं लगने पर 24 दिसंबर 2024 को उसने फ्लैट दिलाने का झांसा दिया। इसके लिए जेएएम इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के लेटरहेड पर हस्ताक्षर भी कराए। एक साल बीतने के बाद भी फ्लैट नहीं मिला। रुपये वापस मांगने पर आरोपी धमकी देने लगा। गुलरिहा थाना प्रभारी जेपी पाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

#Rs10LakhSwindledUnderThePretextOfProvidingAGovernmentJobAndAFlat;FIRRegistered. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 27, 2026, 01:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gorakhpur News: सरकारी नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी, प्राथमिकी दर्ज #Rs10LakhSwindledUnderThePretextOfProvidingAGovernmentJobAndAFlat;FIRRegistered. #VaranasiLiveNews