Hamirpur (Himachal) News: बाथू रेल पुल के पिलरों के मरम्मत कार्य ने पकड़ी रफ्तार
बाथू रेल पुल के पिलरों के मरम्मत कार्य ने पकड़ी रफ्तारपुल के नीचे कंक्रीट डालने का कार्य जारीश्रमिकों और मशीनरी से किया जा रहा निर्माण संवाद न्यूज एजेंसीधर्मशाला। रानीताल-बाथू रेल पुल के पिलरों को मजबूत करने का काम एक बार फिर शुरू हो गया है। बनैर खड्ड के बीच बने पिलरों के आसपास निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य पुल की संरचना को मजबूती देना है।श्रमिकों और मशीनरी की मदद से कंक्रीट सहित अन्य निर्माण सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है। पुल के अधिक ऊंचाई वाले पिलरों के आसपास भराव का कार्य भी किया जा रहा है। पिलरों के आधार वाले हिस्से में मजबूत कंक्रीट बेस तैयार किया जा रहा है। नदी में पानी का बहाव कम होने के कारण निर्माण कार्य के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं, जिससे संबंधित एजेंसी काम को गति दे रही है। रेलवे बरसात में क्षतिग्रस्त हुए हर स्थान की मरम्मत कर रहा है जिससे रेल संचालन में कोई परेशानी न हो। स्थानीय लोगों अभिवन, सुरेश, परवीन, राज कुमार, अमित, अरविंद कुमार, रजनीश कुमार और कमलेश का कहना है कि पुल क्षेत्र में मरम्मत और मजबूती का काम समय-समय पर होता रहा है। वे जानना चाहते हैं कि यह कार्य कब तक पूरा होगा। साथ ही, इससे पुल की संरचनात्मक मजबूती कितनी बढ़ेगी। यह भी देखना होगा।बरसात के समय पानी का अधिक बहाव होने के चलते पुल के पिलरों के नीचे की जगह क्षतिग्रस्त हो गई थी, उसकी फिलिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही उन क्षतिग्रस्त स्थानों काे दुरुस्त किया जा रहा है, जिन्हें बरसात के समय क्षति पहुंची थी। -विवेक कुमार, डीआरएम, रेलवे जम्मू डिविजन
#RepairWorkOnThePillarsOfTheBathuRailBridgeHasGainedMomentum. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 03, 2026, 17:14 IST
Hamirpur (Himachal) News: बाथू रेल पुल के पिलरों के मरम्मत कार्य ने पकड़ी रफ्तार #RepairWorkOnThePillarsOfTheBathuRailBridgeHasGainedMomentum. #VaranasiLiveNews
