Ambala News: अंबाला-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर दो साल बाद मरम्मत का काम शुरू

अंबाला। अंबाला-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़े पीपली चौक से अंबाला तक के करीब 60 किलोमीटर हिस्से की मरम्मत का कार्य भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई ने शुरू कर दिया है।इस मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे न केवल हादसों को न्योता दे रहे थे, बल्कि वाहन चालकों की जेब पर भी भारी पड़ रहे थे। यह राजमार्ग इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि कोलकाता से लेकर जम्मू-कश्मीर तक यह मार्ग व्यापारिक गतिविधियों के लिए भी सबसे अहम है। पिछले काफी समय से पीपली से अंबाला के बीच सड़क की हालत अत्यंत दयनीय बनी हुई थी। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण उड़ती बजरी से दर्जनों गाड़ियों के शीशे टूट चुके थे और वाहनों के सस्पेंशन को भारी नुकसान पहुंच रहा था। ये गड्ढे वाहनों की रफ्तार पर न केवल लगाम लगा रहे थे, बल्कि आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं का मुख्य कारण भी बन रहे थे। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों की ओर से कई बार प्रशासन से इसकी शिकायत की गई थी। ब्यूरो

#RepairWorkOnAmbala-DelhiNationalHighway44BeginsAfterTwoYears #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 19, 2026, 03:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: अंबाला-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर दो साल बाद मरम्मत का काम शुरू #RepairWorkOnAmbala-DelhiNationalHighway44BeginsAfterTwoYears #VaranasiLiveNews