Mandi News: आईआईटी मंडी में शिक्षकों के लिए रिफ्रेशर कोर्स

मंडी। तकनीक की बदलती दुनिया के बीच शिक्षकों को आईओटी और रोबोटिक्स जैसी नई तकनीकों से जोड़ने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी ने पहल की है। संस्थान के मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (एमएमटीटीसी) की ओर से कंट्रोल इंजीनियरिंग फॉर द फ्यूचर, आईओटी, रोबोटिक्स एंड बियॉन्ड विषय पर ऑनलाइन रिफ्रेशर कोर्स करवाया जा रहा है।28 सितंबर से 12 अक्तूबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में देशभर के पात्र शिक्षक घर बैठे ऑनलाइन प्रशिक्षण ले सकेंगे। कोर्स में नियंत्रण इंजीनियरिंग के साथ इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) और रोबोटिक्स से जुड़े आधुनिक तकनीकी पहलुओं को समझने का अवसर मिलेगा। इसका उद्देश्य शिक्षकों को बदलती तकनीकी जरूरतों के अनुरूप अपने ज्ञान और शिक्षण कौशल को अपडेट करने में मदद करना है।आईआईटी मंडी के अनुसार, यूजीसी अधिनियम की धारा 2(एफ) के तहत मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में कार्यरत संकाय सदस्य इस कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। पंजीकरण पूरी तरह निशुल्क है और आवेदन की अंतिम तिथि 26 सितंबर निर्धारित की गई है।

#RefresherCourseForTeachersAtIITMandi #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 19, 2026, 00:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: आईआईटी मंडी में शिक्षकों के लिए रिफ्रेशर कोर्स #RefresherCourseForTeachersAtIITMandi #VaranasiLiveNews