धर्मशाला: रिकाॅर्ड से उड़ी लाल स्याही, गैर-कृषक परिवार ने आठ जगह खरीद ली जमीन, विजिलेंस करेगी मामले की जांच

गगल हवाई अड्डे के आसपास संदिग्ध भूमि खरीद की जांच में एक मामले में अब राजस्व रिकॉर्ड से अहम शर्त गायब होने का मामला सामने आया है। वर्ष 1989 में गैर-कृषक कांगड़ा निवासी व्यक्ति को जमीन खरीदने की अनुमति देते समय स्पष्ट किया गया था कि उन्हें कृषक का दर्जा नहीं मिलेगा। इस शर्त को राजस्व रिकॉर्ड में लाल स्याही से दर्ज करना था लेकिन विशेष जांच दल (एसआईटी) के अनुसार ऐसा नहीं किया गया। इसके बाद आरोपी की पत्नी और बेटे की ओर से जमीन खरीदने के मामले सामने आए हैं। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो धर्मशाला थाना में कांगड़ा क्षेत्र निवासी विनोद कुमार, उनकी पत्नी रत्न प्रभा और बेटे मुनीष कुमार सहित संबंधित राजस्व अधिकारियों-कर्मचारियों को एफआईआर में नामजद किया है।

#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #KangraNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 27, 2026, 22:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




धर्मशाला: रिकाॅर्ड से उड़ी लाल स्याही, गैर-कृषक परिवार ने आठ जगह खरीद ली जमीन, विजिलेंस करेगी मामले की जांच #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #KangraNews #VaranasiLiveNews