IMD Rajasthan: राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, अब हल्की बारिश के आसार; कई शहरों में फिर बढ़ा तापमान

राजस्थान में लगातार कई दिनों तक सक्रिय रहने के बाद अब मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार 10 और 11 जुलाई से आगामी एक सप्ताह तक राज्य में कमजोर मानसूनी परिस्थितियां बनी रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकांश क्षेत्रों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा और केवल कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है, लेकिन इस सीजन में अब तक राजस्थान में सामान्य से 13 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना कम है और अधिकांश क्षेत्रों में केवल हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। कहां कितनी हुई वर्षा गुरुवार को पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और फलोदी क्षेत्र में मानसून पहुंचा, लेकिन इसकी एंट्री कमजोर रही। हनुमानगढ़ को छोड़ अधिकांश इलाकों में मौसम साफ रहा, जबकि पूर्वी राजस्थान के अजमेर, बारां, करौली और धौलपुर में हल्की बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में अजमेर के केकड़ी में सबसे अधिक 49 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारां के अंता में 28 मिमी, करौली के सूरोठ में 24 मिमी, चूरू के सिद्धमुख में 20 मिमी, करौली के मासलपुर और झुंझुनूं के पिलानी में 10-10 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा हनुमानगढ़, जालौर, भीलवाड़ा, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, कोटा और सीकर में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। यह भी पढें-Jaipur Road Accident:4 लोगों की जान लेने वाला ट्रोला चालक गिरफ्तार, परिवार को कुचलकर मौके से हुआ था फरारबारिश थमेगी तो बढ़ेगी गर्मी मानसून कमजोर पड़ने और धूप निकलने से प्रदेश के कई शहरों में तापमान फिर बढ़ने लगा है। श्रीगंगानगर, चूरू, जयपुर, अलवर और चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। राज्य में सबसे अधिक 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान श्रीगंगानगर में रिकॉर्ड हुआ। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

#CityStates #Jaipur #Rajasthan #RajasthanWeather #RajasthanMonsoon #MonsoonUpdateRajasthan #RajasthanRainForecast #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 10, 2026, 03:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




IMD Rajasthan: राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, अब हल्की बारिश के आसार; कई शहरों में फिर बढ़ा तापमान #CityStates #Jaipur #Rajasthan #RajasthanWeather #RajasthanMonsoon #MonsoonUpdateRajasthan #RajasthanRainForecast #VaranasiLiveNews