Jind News: लोगों को मलेरिया से बचाव के लिए किया जागरूक

जींद। मलेरिया रोधी माह के अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र जाजवान द्वारा गांव में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान मोहल्लों एवं सार्वजनिक स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं में ग्रामीणों को मलेरिया के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का नेतृत्व एमपीएचडब्ल्यू सुशील शर्मा ने किया।नुक्कड़ सभाओं में सुशील शर्मा, रीनू शर्मा, सुनीता कुमार ने बताया कि मलेरिया संक्रमित मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में पानी जमा होने से मच्छरों का प्रजनन बढ़ जाता है। इसलिए घरों और आसपास स्वच्छता बनाए रखना जरूरी है। स्वास्थ्य कर्मियों ने तेज बुखार, ठंड लगना, कंपकंपी और सिरदर्द को मलेरिया के प्रमुख लक्षण बताते हुए समय पर जांच कराने की अपील की।ग्रामीणों ने गांव को स्वच्छ एवं मलेरिया मुक्त बनाने का संकल्प लिया।

#RaisedAwarenessAmongPeopleAboutProtectionAgainstMalaria. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 20, 2026, 17:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jind News: लोगों को मलेरिया से बचाव के लिए किया जागरूक #RaisedAwarenessAmongPeopleAboutProtectionAgainstMalaria. #VaranasiLiveNews