ईडी की बड़ी कार्रवाई: केरल-तमिलनाडु के 11 ठिकानों पर रेड, सहकारी समिति के प्रमोटर पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को केरल और तमिलनाडु में एक सहकारी समिति और उसके प्रमोटर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में छापेमारी की। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। इस जांच के दायरे में 'भारत लझना मल्टी स्टेट को-ऑपरेटिव सोसाइटी' (बीएलएम) के संस्थापक सदस्य और वास्तविक चेयरमैन व प्रबंध निदेशक आर. प्रेमकुमार तथा कुछ अन्य लोग शामिल हैं। कितने ठिकानों पर मारे छापे अधिकारियों के अनुसार, केंद्रीय एजेंसी के कोच्चि कार्यालय ने 'प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट' (PMLA) के तहत इन दो राज्यों में कुल 11 ठिकानों पर तलाशी ली। क्या आरोप है आरोप है कि प्रेमकुमार ने अपने प्रभाव का गलत इस्तेमाल करते हुए, आम जमाकर्ताओं से जुटाई गई सोसाइटी की करोड़ों रुपये की रकम को अपनी पत्नी और रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर कर दिया, जिसका इस्तेमाल उन्होंने निजी कार्यों के लिए किया। ईडीका दावा है कि प्रेमकुमार ने सोसाइटी को कोई पैसा मिले बिना ही, सोसाइटी की 'रागम थिएटर' संपत्ति को गिरवी रख दिया और कांचीपुरम में अपनी पत्नी के नाम पर लगभग 500 एकड़ जमीन हासिल कर ली।
#IndiaNews #National #Ed #Kerala #Tamilnadu #Raid #MoneyLaundering #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 04, 2026, 07:19 IST
ईडी की बड़ी कार्रवाई: केरल-तमिलनाडु के 11 ठिकानों पर रेड, सहकारी समिति के प्रमोटर पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप #IndiaNews #National #Ed #Kerala #Tamilnadu #Raid #MoneyLaundering #VaranasiLiveNews
