राधाष्टमी: इस्कॉन मंदिर छह घंटे पूजन-आराधाना, गोपाल मंदिर में पालने पर झूलेंगी राधा-रानी; होंगे मंगल दर्शन
श्रीराधाष्टमी शुक्रवार को शुरू हो गई। हरे कृष्ण हरे राम संकीर्तन सोसाइटी की ओर से महमूरगंज स्थित माहेश्वरी भवन में तीन दिवसीय श्रीराधाष्टमी के पहले दिन राधा रानी व भगवान जगन्नाथ की झांकी सजाई गई। भक्त राधे तू कितनी प्यारी है, तेरे संग में बांके बिहारी है, तेरे पैरों पायलियां ओ सांवरे, उसमें घुंघरू जाड़ा है ओ सांवरे आदि भजनों पर राधा रानी के जन्मोत्सव में मगन रहे। शनिवार को राधाष्टमी पर गोपाल मंदिर व इस्कॉन मंदिर में भी विविध अनुष्ठान होंगे। सुबह मंगला आरती के बाद श्रीगुर्वाष्टक से गुरु पूजा हुई। विभावरी शेष आलोक प्रवेश, निद्रा छाड़ उठ जीव हरे कृष्ण महामंत्र का सामूहिक गान हुआ। मातृशक्ति सीमा श्याम, प्रियंका, पदमा, पूनम देवी, राजेश्वरी और राजरानी देवी ने भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति प्रदान करने वाली तुलसी देवी की मंत्रों से आराधना की।
#CityStates #Varanasi #RadhaAshtami2026 #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 18, 2026, 23:08 IST
राधाष्टमी: इस्कॉन मंदिर छह घंटे पूजन-आराधाना, गोपाल मंदिर में पालने पर झूलेंगी राधा-रानी; होंगे मंगल दर्शन #CityStates #Varanasi #RadhaAshtami2026 #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
