Bihar News: दूसरी पत्नी के घर के पास खेत में मिला अधेड़ का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
पूर्णिया में लहलहाते मकई के खेतों के बीच एक लाश मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। यहां एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मकई के खेत से बरामद किया गया है। इस मौत के पीछे जो कहानी सामने आ रही है, उसने पुलिस और ग्रामीणों दोनों को उलझा कर रख दिया है। मृतक का शव उसकी दूसरी पत्नी के घर से महज 100 मीटर की दूरी पर पाया गया। परिजनों ने दूसरी पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप मृतक के परिजनों ने दूसरी पत्नी और उसके परिवार पर पीट-पीटकर हत्या करने और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को खेत में फेंकने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतक की पहचान शेखपुरा सब्जी टोला निवासी मोहम्मद चूल्हाय के पुत्र मो. सोहराब (45 वर्ष) के रूप में हुई है। दूसरी शादी और विवाद से जुड़ी कहानी परिजनों के अनुसार, सोहराब ने करीब 10 साल पहले तुर्की मुशहरी निवासी बिक्मा देवी से कोर्ट मैरिज की थी। दूसरी शादी के बाद वह अक्सर अपनी दूसरी पत्नी के घर पर ही रहता था और कभी-कभी अपने पहले घर (शेखपुरा) आता-जाता था। हत्या की आशंका गहराई मृतक के भाई मो. शमशेर आलम ने बताया कि जब वे घटनास्थल पर पहुंचे और दूसरी पत्नी (भाभी) से पूछताछ की, तो उसने बताया कि सोहराब शुक्रवार दोपहर 3 बजे से ही लापता था। हालांकि, गांव के स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने शुक्रवार रात करीब 9 बजे सोहराब को घर के बाहर बैठा देखा था और दोनों पति-पत्नी के बीच बातचीत हो रही थी। दूसरी पत्नी के बयानों और ग्रामीणों की बातों में भारी अंतर देख परिजनों को हत्या की आशंका है। परिजनों का दावा है कि सोहराब की पीट-पीटकर हत्या की गई और फिर लाश को खेत में ठिकाने लगा दिया गया। छह बच्चों के सिर से उठा पिता का साया मो. सोहराब की पहली पत्नी और उनके छह बच्चों (तीन बेटे और तीन बेटियां) का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता की मौत की खबर सुनते ही पूरे परिवार में मातम छा गया। बच्चों के सिर से पिता का साया उठने के बाद परिजनों में भारी आक्रोश और गम देखा जा रहा है। ये भी पढ़ें: पुआल हटाने के विवाद में खूनी संघर्ष: घर पर चढ़कर अंधाधुंध फायरिंग, पति को बचाने में महिला को लगी गोली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा नवगछिया थानाध्यक्ष राज कुमार चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों द्वारा लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसमें दूसरी पत्नी और उसके परिवार के सदस्यों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
#CityStates #Crime #Bihar #Purnea #Purnia #MohammadSohrab #CornField #SuspiciousDeath #SecondWife #MurderAllegation #BodyRecovered #NewlywedDispute #FamilyOutrage #Post-mortem #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 19, 2026, 11:51 IST
Bihar News: दूसरी पत्नी के घर के पास खेत में मिला अधेड़ का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप #CityStates #Crime #Bihar #Purnea #Purnia #MohammadSohrab #CornField #SuspiciousDeath #SecondWife #MurderAllegation #BodyRecovered #NewlywedDispute #FamilyOutrage #Post-mortem #VaranasiLiveNews
