लालजीत भुल्लर: पट्टी में आढ़ती, पहली बार चुनाव जीता, मंत्री बने, एक जिद्द ने भुल्लर से छीन लिया सबकुछ

आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के मंत्री लालजीत भुल्लर ने इस्तीफा दे दिया है। अमृतसर के पट्टी की अनाज मंडी में आढ़ती का कारोबार करते लालजीत सिंह भुल्लर ने कोविड के दौरान इलाके की काफी सेवा की थी, जिसके बाद वह सरगर्म सियासत में कूदे और आम आदमी पार्टी में शामिल होकर खूब मकबूल हुए थे। चार साल दौरान वह जनता के बीच सबसे ज्यादा रहने वाले नेता थे, जो अब सियासी हाशिए पर आ गए हैं। किसान परिवार से संबंधित लालजीत सिंह भुल्लर अकाली मंत्री आदेश प्रताप सिंह केरों के करीबी भी रह चुके हैं। अनाज मंडी पट्टी में उनकी आढ़त की दुकान भी है। कांग्रेस सरकार के मौके नगर कौंसिल पट्टी के चुनाव के दौरान भुल्लर आप नेता थे, जिनके खिलाफ चुनाव में गुंडागर्दी करने का केस दर्ज हुआ था। इससे पहले कोविड के दौरान भुल्लर ने जरूरतमंद लोगों कि खूब मदद की थी। 2022 के विधानसभा चुनाव में आप ने भुल्लर को टिकट दिया था। इस चुनाव में भुल्लर को 57,323 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी शिअद के उम्मीदवार आदेश प्रताप सिंह केरों को 46,324 वोट मिले। कुल मिलाकर भुल्लर ने 10,999 मतों से जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी के हरमिंदर सिंह गिल तीसरे स्थान पर रहे थे। भगवंत मान की सरकार में वह कैबिनेट मंत्री बने। उनके पास ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्रालय भी रहा है। इन दिनों वह परिवहन और जेल मंत्री थे। लोकसभा चुनाव में हारे थे भुल्लर 2024 के लोकसभा चुनाव में आप ने लालजीत सिंह भुल्लर को श्री खडूर साहिब से प्रत्याशी बनाया था। हालांकि वह चुनाव हार गए और तीसरे स्थान पर रहे थे। हलके के लोगो को सबसे अधिक समय देने वाले भुल्लर अपने आवास पर ही रह रहे हैं, हालांकि जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से उन्होंने दूरी ही बना ली है। भुल्लर अपने पिता सुखदेव सिंह भुल्लर के नाम पर टेंडर लेने की जिद्द में थे और यह जिद्द उन पर इतनी भारी पड़ेगी कि मंत्री पद भी गंवाना पड़ा। यह शायद उन्होंने कभी नहीं सोचा था।

#CityStates #Amritsar #Chandigarh-punjab #WarehouseDmSuicide #LaljitBhullar #Punjab #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 22, 2026, 03:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




लालजीत भुल्लर: पट्टी में आढ़ती, पहली बार चुनाव जीता, मंत्री बने, एक जिद्द ने भुल्लर से छीन लिया सबकुछ #CityStates #Amritsar #Chandigarh-punjab #WarehouseDmSuicide #LaljitBhullar #Punjab #VaranasiLiveNews