Jalandhar News: होशियारपुर में दो मामलों में साढ़े छह लाख की धोखाधड़ी

संवाद न्यूज एजेंसीहोशियारपुर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के दो मामलों में करीब 6.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी होने के संबंध में केस दर्ज किए हैं। इन मामलों में अभी तक किसी आरोपी को नामजद नहीं किया गया है।दसूहा के केंथा मोहल्ला निवासी शेख फिरोज ने पुलिस को शिकायत दी है कि 4 नवंबर को उनके मोबाइल पर एक फोन आया और उनके बैंक खाते से 1,39,872 रुपये निकाल लिए गए। दूसरे मामले में धूत कलां निवासी अध्यापिका जसविंदर कौर ने शिकायत दर्ज कराई। उन्हें भी 4 नवंबर को एक फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को उनके बेटे गुरविंदर सिंह का वकील बताया और कहा कि बेटा कनाडा में सड़क हादसे के कारण जेल में है। आरोपी ने उन्हें बातों में उलझाकर 5.10 लाख रुपये जमा करवा लिए। यह राशि उन्होंने अपने परिचितों के सहयोग से जुटाई थी। ठगी का पता चलने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

#FraudOf6.5LakhRupeesInTwoCasesInHoshiarpur #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 07, 2026, 14:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jalandhar News: होशियारपुर में दो मामलों में साढ़े छह लाख की धोखाधड़ी #FraudOf6.5LakhRupeesInTwoCasesInHoshiarpur #VaranasiLiveNews