Jalandhar News: कनाडा भेजने का झांसा देकर 11 लाख ठगे, पिता-पुत्र पर केस

संवाद न्यूज एजेंसीतलवाड़ा। विदेश कनाडा भेजने का झांसा देकर 11 लाख 65 हजार 15 रुपये की ठगी हुई है। हाजीपुर पुलिस ने भूपिंदर सिंह उर्फ लाडी और उसके पिता हरभजन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पनखूह निवासी पवन कुमार ने एसएसपी होशियारपुर को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उनके बेटे मनजीत सिंह को कनाडा भेजने का भरोसा दिलाया था। थाना हाजीपुर के एसएचओ हरप्रेम सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी। एसएसपी होशियारपुर के निर्देश पर डीएसपी मुकेरियां ने मामले की जांच की। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी संदीप कुमार मलिक के आदेशों पर यह कार्रवाई हुई। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है।

#CheatedOf11LakhByPromisingToSendToCanada #CaseFiledAgainstFatherAndSon #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 07, 2026, 14:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jalandhar News: कनाडा भेजने का झांसा देकर 11 लाख ठगे, पिता-पुत्र पर केस #CheatedOf11LakhByPromisingToSendToCanada #CaseFiledAgainstFatherAndSon #VaranasiLiveNews