Jalandhar News: जुआ खेलते 11 लोग गिरफ्तार, 81 हजार रुपये बरामद

संवाद न्यूज एजेंसीहोशियारपुर। थाना सिटी पुलिस ने मोहल्ला बहादुरपुर में जुआ खेलने के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 81 हजार रुपये की नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए हैं।पुलिस को सूचना मिली थी कि बहादुरपुर के एक मकान में बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा है। इस सूचना के आधार पर संदीप हंस के मकान पर रेड की गई। वहां से 11 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेश कुमार, हेमन राम, सुनील पंडित, विकास भट्टी, हरीश कुमार उर्फ बबलू, महावीर सिंह, जंग बहादुर जंग, चंदन कुमार, वरिंदर कुमार बबलू, रित्विक और रोहित हंस लाल के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

#11PeopleArrestedForGambling;81 #000RupeesSeized #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 07, 2026, 14:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jalandhar News: जुआ खेलते 11 लोग गिरफ्तार, 81 हजार रुपये बरामद #11PeopleArrestedForGambling;81 #000RupeesSeized #VaranasiLiveNews