Aligarh News: मेधावियों की अनंतिम मेरिट सूची जारी

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) का तृतीय दीक्षांत समारोह छह जुलाई होगा। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी पाठ्यक्रमों के मेधावियों की अनंतिम श्रेष्ठता सूची (प्रोविजनल मेरिट लिस्ट) जारी कर दी है। परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि बीए एलएलबी पाठ्यक्रम की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। छात्र-छात्राएं मेरिट सूची का अवलोकन www.rmpssu.ac.in पर कर सकते हैं। अगर किसी छात्र या छात्रा को जारी की गई मेरिट सूची के संबंध में कोई आपत्ति या त्रुटि प्रतीत होती है, तो वह पांच दिनों के भीतर अपने समस्त साक्ष्यों एवं संबंधित अभिलेखों के साथ परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में लिखित रूप से प्रत्यावेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। ब्यूरो

#AligarhNews #RMPU #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 17, 2026, 02:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Aligarh news RMPU



Aligarh News: मेधावियों की अनंतिम मेरिट सूची जारी #AligarhNews #RMPU #VaranasiLiveNews