Ambala News: निजी कंपनी के कर्मचारियों ने कुत्तों पर चलाई गोली, दोनों गिरफ्तार

खेत मालिक की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाईसंवाद न्यूज एजेंसी नारायणगढ़। गधौली गांव के निकट मारकंडा पुल के पास शुक्रवार रात दो बाइक सवार युवकों ने पीछे लगे कुत्तों पर गोली चला दी। हालांकि शिकायतकर्ता भूपेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात युवकों पर हॉकीनुमा दोनाली हथियार दिखाकर डराने का प्रयास करने के आरोप लगाए थे और डैहर गांव निवासी टावर की लाइन चेक करने वाले युवकों पर शक जताया था। नारायणगढ़ थाना प्रभारी ललित ने बताया कि मामले की जांच में पता चला कि एक निजी कंपनी पर दो युवकों पर टावर की देखरेख का जिम्मा है। जब वह इलाके में घूम रहे थे तभी खेत मालिक द्वारा कुत्ते छोड़ने पर गोली चलाई गई थी। इस मामले में वेद प्रकाश व एक अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि कुत्ते को गोली नहीं लगी थी। ----- हवाई फायर कर भागेपुलिस को दी तहरीर में गधौली गांव निवासी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 24 जुलाई की रात करीब 10 बजे वह अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान उनके घर की ओर आने वाले कच्चे रास्ते पर बाइक सवार दो युवक आए। जब दूर से आवाज लगाकर उनकी पहचान पूछी तो युवकों ने उन पर टॉर्च मारी। जवाब में अपनी टॉर्च जलाई तो टॉर्च की रोशनी में युवकों के पास हॉकी जैसी दिखने वाली दोनाली बंदूक नजर आई। युवकों ने कहा कि उनके पास असला है। इस पर उन्होंने अपने पालतू कुत्तों को उनके पीछे छोड़ दिया। इसके बाद बाइक सवार मौके से भाग निकले। फिर दूर जाकर मुख्य सड़क के पास उन्होंने एक हवाई फायर किया। ---

#PrivateCompanyEmployeesShotAtDogs #BothArrested #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 27, 2026, 02:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: निजी कंपनी के कर्मचारियों ने कुत्तों पर चलाई गोली, दोनों गिरफ्तार #PrivateCompanyEmployeesShotAtDogs #BothArrested #VaranasiLiveNews