Gurugram News: सेक्टर-9 में अवैध रूप से बने पांच मकानों को तोड़ने की तैयारी

एचएसवीपी ने मकान खाली करने और पक्ष रखने के लिए दिया 24 घंटे का नोटिसअमर उजाला ब्यूरोगुरुग्राम। सेक्टर-9 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की जमीन पर अवैध रूप से बने पांच मकानों को जल्द हटाया जाएगा। एचएसवीपी ने मंगलवार को इन मकानों पर 24 घंटे का नोटिस चस्पा कर मकान खाली करने और अपना पक्ष रखने के लिए कहा है।एचएसवीपी की प्रवर्तन शाखा के अधिकारी संजीव यादव ने बताया कि मंगलवार को संबंधित मकानों पर नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं। मकान मालिकों को 24 घंटे के भीतर अपना पक्ष रखने का समय दिया गया है। उन्होंने कहा कि संबंधित लोगों से जमीन रिलीज या अदालत से जुड़े दस्तावेज होने पर कार्यालय में प्रस्तुत करने को कहा गया है। अधिकारियों के अनुसार, यदि तय समय सीमा के भीतर नोटिस का जवाब नहीं दिया गया तो विभागीय कार्रवाई करते हुए निर्माण हटाए जाएंगे। ऐसे में होने वाले नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित कब्जाधारकों की होगी। दूसरी ओर गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) की ओर से पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक मेट्रो निर्माण कार्य किया जा रहा है। मेट्रो कॉरिडोर के दायरे में आने वाले मकानों और अन्य अवरोधों को हटाने की प्रक्रिया जारी है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नहीं मिलने से कार्रवाई टलीएचएसवीपी की ओर से सेक्टरों में अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रस्तावित कार्रवाई मंगलवार को नहीं हो सकी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट उपलब्ध नहीं होने के कारण अभियान शुरू नहीं किया जा सका। एचएसवीपी अधिकारियों का कहना है कि सेक्टरों में अवैध कब्जों को हटाने के लिए प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। यह पहला मौका नहीं है जब ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति न होने से कार्रवाई प्रभावित हुई हो। इससे पहले भी इसी वजह से अभियान दो दिन तक टल चुका है। प्राधिकरण के अनुसार, सेक्टरों में सर्वे कर अवैध कब्जों की सूची तैयार की जा रही है और चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की जाएगी।

#PreparationsToDemolishFiveIllegallyBuiltHousesInSector-9 #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 05, 2026, 15:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: सेक्टर-9 में अवैध रूप से बने पांच मकानों को तोड़ने की तैयारी #PreparationsToDemolishFiveIllegallyBuiltHousesInSector-9 #VaranasiLiveNews