Una News: पुलिस ने 15 दिन से खड़ी बाइक की जब्त

लठियाणी (ऊना)। स्थानीय मुख्य बाजार में पिछले 15 दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ी एक लावारिस मोटरसाइकिल को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। दुकानदारों की सजगता और सूचना के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। फिलहाल, पुलिस गाड़ी के नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार लठियाणी बाजार में पिछले करीब दो सप्ताह से एक बाइक काले रंग की खड़ी थी। शुरुआत में स्थानीय दुकानदारों ने सोचा कि कोई ग्राहक या राहगीर गाड़ी खड़ी करके गया होगा। जब कई दिन तक कोई भी उस बाइक को लेने नहीं आया तो दुकानदारों को अनहोनी की आशंका हुई। गुरुवार को बाजार एसोसिएशन के सदस्यों ने इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन बाइक के बारे में कोई सुराग नहीं मिला। सुरक्षा के लिहाज से बाइक को जब्त कर थाने लाया गया है। एसपी ऊना सचिन हिरेमठ के अनुसार थाना प्रभारी बंगाणा रोहित चौधरी ने लठियाणी बाजार में खड़ी लावारिस बाइक को कब्जे में ले लिया है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

#PoliceSeizedABikeThatHadBeenParkedFor15Days. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 18, 2026, 23:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: पुलिस ने 15 दिन से खड़ी बाइक की जब्त #PoliceSeizedABikeThatHadBeenParkedFor15Days. #VaranasiLiveNews