Bihar: चावल से लदे ट्रक ने बिहार पुलिस की बस को मारी टक्कर, 10 महिला जवानों समेत 13 पुलिसकर्मी घायल
रोहतास जिले में मंगलवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। आरा-सासाराम मार्ग पर संझौली थाना क्षेत्र के सिकठी गांव के पास चावल लदे एसएफसी ट्रक ने बिहार पुलिस के जवानों को लेकर जा रही बस में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 13 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें 10 महिला और 3 पुरुष जवान शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए नोखा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, बिहार पुलिस की एक कंपनी बेगूसराय से डेहरी स्थित मुख्यालय जा रही थी। इसी दौरान सिकठी गांव के समीप पीछे से आ रहे एसएफसी के चावल लदे ट्रक ने पुलिस बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार कई जवान घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया घायलों में शंकर हांसदा, उमेश पासवान, सविता कुमारी, सुजाता देवी, पूजा कुमारी, अमृता कुमारी, लाडली कुमारी, अन्नपूर्णा कुमारी, फूला कुमारी, नंदनी कुमारी, प्रियंका कुमारी, सलोनी कुमारी, रिंकू कुमारी और कृष्ण मुरारी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया। नोखा प्रखंड विकास पदाधिकारी शेफाली, अंचलाधिकारी मधुसूदन चौरसिया, थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह तथा बिक्रमगंज एसडीएम प्रभात कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सभी पुलिसकर्मी खतरे बाहर नोखा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अजय प्रताप ने बताया कि सभी घायल पुलिसकर्मी खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज जारी है। हालांकि महिला पुलिसकर्मी नंदनी कुमारी की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ट्रक की तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।
#CityStates #Crime #Bihar #Patna #RohtasBihar #RohtasNews #SasaramNews #PoliceBusAccident #BiharPolice #RoadAccidentBihar #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 23, 2026, 14:36 IST
Bihar: चावल से लदे ट्रक ने बिहार पुलिस की बस को मारी टक्कर, 10 महिला जवानों समेत 13 पुलिसकर्मी घायल #CityStates #Crime #Bihar #Patna #RohtasBihar #RohtasNews #SasaramNews #PoliceBusAccident #BiharPolice #RoadAccidentBihar #VaranasiLiveNews
