पुलिस की पाठशाला: डीसीपी काशी बोले - मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी ही सफलता की पहली सीढ़ी; पढ़ें सवाल-जवाब

अमर उजाला की ओर से सोमवार को रविंद्रपुरी के गोपी राधा बालिका इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला हुई। मुख्य अतिथि अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन वैभव बांगर ने छात्राओं को नारी सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों, साइबर अपराध से बचाव की जानकारियां दीं। उन्होंने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी बहुत जरूरी है। सफलता ही पहली सीढ़ी है। एडीसीपी काशी जोन वैभव बांगर ने छात्राओं से कहा कि 9वीं से ही अपनी पढ़ाई की नींव मजबूत करनी होगी। ऐसा नहीं किया तो आगे चलकर उन्हें कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। पढ़ाई का सबसे मजबूत आधार किताबों को पढ़ना है। माता-पिता और शिक्षकों को भी ध्यान देना होगा। बच्चों को उनकी दिलचस्पी के अनुसार उसी क्षेत्र में मेहनत करने के लिए प्रेरित करें। वर्तमान में इंटरनेट का युग चल रहा है। इसके फायदे के साथ नुकसान भी हैं। सिर्फ पढ़ाई और ज्ञान बढ़ाने के लिए ही मोबाइल का उपयोग करें। सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से बचें। फेसबुक, इंस्टाग्राम का उपयोग सोच समझकर ही करें। वर्तमान में सबसे बड़ी चुनौती साइबर अपराध है। यह एक ऐसा अपराध है, जिसमें अपराधी दिखाई नहीं देता है और आपराधिक वारदात को अंजाम देकर छुप जाता है। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने पुलिस की कार्यशैली से लेकर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। कहा कि पुलिस लोगों की मित्र है, हर परिस्थितियों में पुलिस मदद के लिए आगे रहती है। कॉलेज की निदेशिका डॉ. शालिनी शाह, प्रिंसिपल नीति जायसवाल, प्रशासक अभिनव भट्ट, थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह, मिशन शक्ति प्रभारी शिखा कुमारी, चौकी इंचार्ज रणजीत श्रीवास्तव, दरोगा संजय पांडेय आदि रहे।

#CityStates #Varanasi #AmarUjala #PoliceKiPathshala #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 01, 2026, 00:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




पुलिस की पाठशाला: डीसीपी काशी बोले - मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी ही सफलता की पहली सीढ़ी; पढ़ें सवाल-जवाब #CityStates #Varanasi #AmarUjala #PoliceKiPathshala #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews