Panipat News: रिंकू की हत्या के मामले में पुलिस जांच में जुटी

सनौली। थाना सनौली क्षेत्र के राणा माजरा में मारपीट में घायल रिंकू की हत्या के मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। वहीं घटना स्थल पर भी गहनता से छानबीन की गई। जिस स्थान पर रिंकू घायल अवस्था में मिला था वहां पर भी जांच की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सनौली क्षेत्र के राणा माजरा निवासी श्रीपाल ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि वीरवार को वह अपने खेत में गेहूं की कटाई कर रहे थे। दो युवक प्रवीन व सोनू उनके बेटे रिंकू को अपने साथ ले गए थे। एक आश्रम के पास दोनों ने मिलकर रिंकू के साथ मारपीट की और मोटरसाइकिल की चाबी से उसके सिर में वार किए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी रोहतक में उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई थी। पुलिस ने पहले मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। रिंकू की मौत के बाद हत्या की धारा बढ़ाई गई। लेकिन, जांच में मामला संदिग्ध मिला था। जिस कारण पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है। घटना स्थल से भी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। वहीं संदिग्धों से पूछताछ भी की गई है। जिससे स्थिति स्पष्ट हो सके। थाना सनौली प्रभारी वेदपाल ने बताया कि अभी जांच चल रही है। हत्या और हादसे के बिंदू पर जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

#PoliceInvestigatingRinku'sMurderCase #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 15, 2026, 02:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: रिंकू की हत्या के मामले में पुलिस जांच में जुटी #PoliceInvestigatingRinku'sMurderCase #VaranasiLiveNews