Kurukshetra News: कराटे खेल नर्सरी के लिए आज होगा खिलाड़ियों का चयन
लाडवा। सरकार की ओर से खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए मान्यता प्राप्त कोच एवं खेल नर्सरीं का आवंटन किया गया था। उसी कड़ी में लाडवा की भरपूर कॉलोनी में स्थित यूथ स्पोर्ट्स अकादमी में कराटे खेल का प्रशिक्षण अब सरकार की हिदायत के अनुसार होगा। ये जानकारी अंतरराष्ट्रीय कोच चमन लाल ने दी। उन्होंने बताया कि यूथ स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर रहे हैं। अब सरकार की मदद से अकादमी में अलग से सुविधाएं दी जाएगी, जिससे खेल को बढ़ावा दिया जा सके। खेल नर्सरी में कोई भी खिलाड़ी शामिल हो सकता है उसके लिए खिलाड़ी को फिजिकल टेस्ट देना होगा। यह प्रक्रिया तीन मई 2026 को भरपूर कॉलोनी में स्थित यूथ स्पोर्ट्स अकादमी में की जाएगी। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को जिनकी उम्र 8 साल से 19 साल के बीच में है उन्हें ट्रायल के लिए अकादमी जरूर भेजें। ट्रायल के आधार पर जिन खिलाड़ियों का चयन होगा उन्हें सरकार की तरफ से हर महीने 1500 से दो हजार रुपये तक की राशि दी जाएगी। तीन मई को 25 खिलाड़ियों का चयन खेल नर्सरी के लिए किया जाएगा। जो भी खिलाड़ी खेल नर्सरी का ट्रायल देना चाहते हैं वह अपनी आधार कार्ड की फोटो कॉपी, फैमिली आईडी, बैंक के खाता की पासबुक की फोटो कॉपी एवं जाति प्रमाण पत्र लेकर शाम 3:30 बजे तक एकेडमी पर पहुंच जाएं। संवाद
#PlayersWillBeSelectedForKarateSportsNurseryToday. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 03, 2026, 03:44 IST
Kurukshetra News: कराटे खेल नर्सरी के लिए आज होगा खिलाड़ियों का चयन #PlayersWillBeSelectedForKarateSportsNurseryToday. #VaranasiLiveNews
