Delhi NCR News: एक लाख से अधिक लोगों ने रूफटॉप सोलर के लिए कराया पंजीकरण
तीन किलोवाट तक के सोलर सिस्टम मुफ्त लगवा रही सरकार, अधिक क्षमता वाले संयंत्रों पर 1.56 लाख रुपये तक मिलेगी सब्सिडीअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली।दिल्ली में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए एक लाख से अधिक लोगों ने अपने घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगवाने के लिए पंजीकरण कराया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को भारत मंडपम में आयोजित भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एवं एक्सपो के सोलर प्लेनरी सत्र में यह जानकारी दी।मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार तीन किलोवाट तक की क्षमता वाले रूफटॉप सोलर सिस्टम मुफ्त लगवा रही है। वहीं, इससे अधिक क्षमता के सिस्टम लगाने पर 1.56 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है। सरकार का लक्ष्य राजधानी की हर छत को सौर ऊर्जा का स्रोत बनाना है, ताकि लोगों को बिजली बिल में राहत मिले और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा सके।सीएम ने कहा कि एक लाख से अधिक लोगों का पंजीकरण कराना दर्शाता है कि दिल्लीवासियों में सौर ऊर्जा के प्रति जागरूकता और भरोसा बढ़ रहा है। सरकार चाहती है कि सौर ऊर्जा केवल तकनीकी पहल तक सीमित न रहे, बल्कि हर परिवार की जीवनशैली का हिस्सा बने।पीएम सूर्य घर योजना ने पकड़ी रफ्तारमुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है और दिल्ली सरकार भी केंद्र के साथ मिलकर इस दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के लिए उदाहरण बनाने का लक्ष्य है। ऊर्जा आत्मनिर्भरता, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा का विस्तार सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी भी मौजूद रहे।
#PlansForSolarEnergyOn100 #000RooftopsInDelhi #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 04, 2026, 16:18 IST
Delhi NCR News: एक लाख से अधिक लोगों ने रूफटॉप सोलर के लिए कराया पंजीकरण #PlansForSolarEnergyOn100 #000RooftopsInDelhi #VaranasiLiveNews
