Chamoli News: फोटो- भूस्खलन क्षेत्रों में उड़ती धूल से तीर्थयात्री परेशान
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे के भूस्खलन क्षेत्रों में उड़ती धूल से तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहनों की आवाजाही बढ़ने पर इन क्षेत्रों में धूल के गुबार उठ रहे हैं, जिससे लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। बदरीनाथ हाईवे पर पागल नाला, भनेरपाणी, गडोरा, टंगणी, लंगसी, गुलाबकोटी और मारवाड़ी सहित कई भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में वाहनों के गुजरने से धूल उड़ रही है। इससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बंड विकास संगठन के पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह का कहना है कि जिन भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में ट्रीटमेंट का कार्य पूरा हो चुका है, वहां डामरीकरण की प्रक्रिया भी शुरू की जानी चाहिए। इससे धूल उड़ने की समस्या से निजात मिलेगी और लोगों को राहत मिलेगी। इधर, एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में डामरीकरण कराया जाएगा। आगामी वर्ष की चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले बदरीनाथ हाईवे को दुरुस्त किया जाएगा, ताकि यात्रियों को आवागमन में परेशानी न हो।
#Photo:PilgrimsTroubledByDustInLandslideAreas #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 17:30 IST
Chamoli News: फोटो- भूस्खलन क्षेत्रों में उड़ती धूल से तीर्थयात्री परेशान #Photo:PilgrimsTroubledByDustInLandslideAreas #VaranasiLiveNews
