Meerut News: ईको-फ्रेंडली होली के लिए लोगों को किया जागरूक
मेरठ। एनवायरमेंट क्लब ने बुधवार को भारत माता चौक बेगमपुल चौराहे पर ईको-फ्रेंडली होली जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्लब सदस्यों ने पर्यावरण के अनुरूप होली मनाने की अपील की। क्लब ने लोगों को होलिका दहन के लिए हरे पेड़ काटने से बचने के लिए जागरूक किया। क्लब सदस्यों ने मत लो तुम पेड़ों की जान धरती होगी रेगिस्तान और गोबर की होली जलाएंगे जैसे नारे लगाए। उन्होंने प्रकृति की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए त्योहार मनाने की बात कही।क्लब संस्थापक सावन कनौजिया ने पानी बचाने पर भी जोर दिया। उन्होंने उन लोगों को जवाब दिया जो पानी बचाने के प्रयासों पर सवाल उठाते हैं। कनौजिया ने कहा कि यदि व्यक्ति ने कभी पेड़ नहीं लगाया या पानी नहीं बचाया, तो उसे इसे व्यर्थ बहाने का अधिकार नहीं है। कार्यक्रम में सावन कनौजिया के साथ सितांशु सक्सेना, विंदु, धान्या कन्नौजिया वंश मित्तल, महक शर्मा और हर्षिता वशिष्ट जैसे कई सदस्य उपस्थित रहे।
#PeopleWereMadeAwareAboutEco-friendlyHoli. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 18:25 IST
Meerut News: ईको-फ्रेंडली होली के लिए लोगों को किया जागरूक #PeopleWereMadeAwareAboutEco-friendlyHoli. #VaranasiLiveNews
