Mandi News: फोरलेन निर्माण से लोगों को न हो परेशानी

शाहपुर(कांगड़ा)। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि फोरलेन निर्माण कार्य से स्थानीय जनता को हो रही समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शुक्रवार सुबह डोहब और द्रमण क्षेत्रों में फोरलेन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद लोगों की समस्याएं सुनीं।निरीक्षण के दौरान डोहब कूहल कमेटी तथा द्रमण बाजार के लोगों ने केवल पठानिया को पानी की आपूर्ति, यातायात बाधाओं और व्यापारिक गतिविधियों में आ रही दिक्कतों के बारे में जानकारी दी। समस्याएं सामने आते ही उपमुख्य सचेतक ने मौके पर तहसीलदार दीक्षित ठाकुर तथा फोरलेन परियोजना अधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक की। इसमें उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को निर्माण कार्य के चलते जनता को पेश आ रही दिक्कतों से अवगत करवाया। इस अवसर पर डोहब कूहल कमेटी के सभी सदस्य, ग्राम पंचायत प्रधान तिलक और अरुणा देवी, देवदत्त शर्मा, जिला परिषद सदस्य नीना ठाकुर, अश्वनी शर्मा, करनैल सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 04, 2025, 19:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: फोरलेन निर्माण से लोगों को न हो परेशानी #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews