Delhi NCR News: जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में गंदगी और जल रिसाव से मरीज परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली स्थित जग प्रवेश चंद्र अस्पताल परिसर में गंदगी और जल रिसाव की समस्या सामने आई है। मरीजों और उनके परिजनों को इससे भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में जगह-जगह कूड़ा बिखरा है और गंदा पानी जमा है, जिससे स्वास्थ्य जोखिम बढ़ रहा है।परिसर के कई हिस्सों में लगातार जल रिसाव हो रहा है। दीवारों और कोनों में गुटखा व पान की पीक के निशान भी देखे जा सकते हैं। इस स्थिति के कारण मच्छरों के पनपने की आशंका बढ़ गई हैं। मरीजों का कहना है कि अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि संबंधित शिकायतें उन्हें भी मिली हैं। इसका समाधान किया जा रहा है। क्या बोले - अस्पताल परिसर में कई जगह गंदगी फैली रहती है और कुछ स्थानों पर पानी जमा रहता है। सफाई व्यवस्था के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है।राकेश कुमार, मरीज अस्पताल परिसर में जल रिसाव से जानलेवा मच्छरों के पनपने की आशंका बढ़ रही है। अस्पताल प्रशासन को इसका निराकरण करना चाहिए। सुमित गोला तीमारदार----अस्पताल परिसर में स्वच्छता और रखरखाव की बेहतर व्यवस्था की आवश्यकता है। अस्पताल प्रशासन को इसका ध्यान देना चाहिए।- यशवीर राव तीमारदार

#PatientsAtJagPraveshChandraHospitalTroubledByFilthAndWaterLeakage #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 05, 2026, 18:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में गंदगी और जल रिसाव से मरीज परेशान #PatientsAtJagPraveshChandraHospitalTroubledByFilthAndWaterLeakage #VaranasiLiveNews