यूपी में धान खरीद पूरी: पिछले साल का टूटा रिकार्ड, 62 लाख मीट्रिक टन की खरीद; करीब 15 हजार करोड़ का भुगतान

उत्तर प्रदेश में धान खरीद पर इस बार नया रिकॉर्ड बना है। तय लक्ष्य 60 लाख मीट्रिक टन को पार करके 62.30 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। इसके एवज में किसानों को करीब 15 हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। प्रदेश में धान खरीद की प्रक्रिया 28 फरवरी तक पूरी हो गई है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार अधिक खरीद और भुगतान किया गया है। प्रदेश में 4869 क्रय केंद्र बनाए गए थे। इनमें 10.53 लाख किसानों से 62.30 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। कॉमन धान-2369 रुपये और ग्रेड ए- 2389 रुपये प्रति कुंतल की दर से खरीदा गया। इसके एवज में किसानों को करीब 14,886.35 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। सीएम योगी के निर्देश पर खरीद करने के 48 घंटे के भीतर किसानों को डीबीटी के माध्यम से बैंक खातों में भुगतान किया गया है। ताकि, बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो। किसानों को समय पर पैसा मिला सके। 12.82 लाख से अधिक किसानों ने कराया है पंजीकरण बताते चलें कि इस बार धान बिक्री के लिए 12,82,892 किसानों ने पंजीकरण कराया था। खाद्य व रसद विभाग के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा हरदोई, लखीमपुर खीरी व सीतापुर में 31 जनवरी तक धान खरीद चली। वहीं चित्रकूट, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर, देवीपाटन, बस्ती, आजमगढ़, वाराणसी, मीरजापुर, प्रयागराज के साथ लखनऊ, रायबरेली व उन्नाव में 28 फरवरी तक धान खरीद हुई। आंकड़े एक नजर में 2025-26 क्रय केंद्र- 4869 कितने किसानों से हुई खरीद- 10,53,561 धान खरीद- 62,30,735.63 मीट्रिक टन भुगतान- 14,886.35 करोड़ रुपये 2024-25 क्रय केंद्र- 4372 कितने किसानों से हुई खरीद- 7,97,500 धान खरीद- 57,70,671.09 मीट्रिक टन भुगतान- 13370.17 करोड़ रुपये

#CityStates #Lucknow #UttarPradesh #UpNewsLiveTodayInHindi #UpNewsInHindi #UpNewsLiveTodayLive #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 04, 2026, 08:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी में धान खरीद पूरी: पिछले साल का टूटा रिकार्ड, 62 लाख मीट्रिक टन की खरीद; करीब 15 हजार करोड़ का भुगतान #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #UpNewsLiveTodayInHindi #UpNewsInHindi #UpNewsLiveTodayLive #VaranasiLiveNews